शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की जनवरी बिक्री में 32% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की जनवरी बिक्री 32% अधिक रही।

पिछले वर्ष जनवरी में 39,386 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में महिंद्रा ने 52,048 वाहन बेचे। इनमें महिंद्रा की घरेलू बिक्री 37,115 इकाई से 33% अधिक 49,342 इकाई और कुल निर्यात 2,271 इकाई के मुकाबले 15% की बढ़ोतरी के साथ 2,616 इकाई रहा। सालाना आधार पर ही जनवरी में महिंद्रा की उपयोगिता वाहनों की बिक्री में 16%, वाणिज्यिक वाहनों में 51%, तिपहिया में 55% और यात्री वाहनों में 17% की बढ़त हुई।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 797.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 798.00 रुपये पर खुला और 776.75 रुपये तक गिरा। पौने 2 बजे के आस-पास महिंद्रा के शेयरों में 8.45 रुपये या 1.06% की कमजोरी के साथ 788.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख