शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले मौजूदा कारोबारी साल की समान अवधि में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मुनाफे में 3.72% की वृद्धि हुई।

बजाज ऑटो का शुद्ध लाभ 976.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,013.16 करोड़ रुपये हो गया। इसी बीच कंपनी की कुल आमदनी 5,672.82 करोड़ रुपये से 32.35% की वृद्धि के साथ 6,595.22 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर ही बजाज ऑटो का एबिटा 18% की बढ़त के साथ 1,231.34 करोड़ रुपये, जबकि एबिटा मार्जिन 1.27% घट कर 19.3% रह गया। बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 3,409.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 3,413.00 रुपये पर खुला और 3,472.60 रुपये तक चढ़ा। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 174.70 रुपये या 5.12% की कमजोरी के साथ 3,234.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख