शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) जुटायेगा 3,830 करोड़ रुपये

निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) ने 60 करोड़ डॉलर या करीब 3,830 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का ऐलान किया है।

बैंक यह रकम अपने 100 करोड़ डॉलर मध्यावधि नोट कार्यक्रम के अंतर्गत निश्चित अवधि के नोट जारी करके प्राप्त करेगा। बैंक के इस प्रस्ताव को इसकी कैपिटल रेजिंग समिति ने हरी झंडी दिखा दी है। बीएसई में यस बैंक का शेयर 379.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 379.65 रुपये पर खुला, मगर शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली के बीच यह नीचे की ओर 345.40 रुपये तक गिरा। कारोबार के आखरी चंद मिनटों में बैंक के शेयरों में 25.95 रुपये या 6.84% की कमजोरी के साथ 353.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख