शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की जनवरी बिक्री में 31% की बढ़ोतरी


हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की जनवरी बिक्री में साल दर साल आधार पर 31% की वृद्धि हुई है।

पिछली जनवरी में बेचे गये 4,87,088 वाहनों के मुकाबले कंपनी ने इस बार 6,41,501 वाहन बेचे। साथ ही कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 60 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री का भी आँकड़ा पार कर लिया है। उधर हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों आज तीखी बिकवाली देखी गयी, जिससे इसका शेयर भाव काफी नीचे आया। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 3,734.40 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 3,615.05 रुपये तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 110.75 रुपये या 2.97% की कमजोरी के साथ 3,623.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख