शेयर मंथन में खोजें

सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर (Sadbhav Infrastructure) की आमदनी बढ़ी, घाटा हुआ कम

सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर (Sadbhav Infrastructure) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 41.19 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसकी तुलना में पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 69.65 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। साल दर साल आधार पर कंपनी की शुद्ध आमदनी 322.14 करोड़ रुपये से 93.8% की बढ़त के साथ 624.37 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 27.2% की बढ़त के साथ 296.17 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 24.87% गिर कर 47.4% रह गया।
उधर बीएसई में सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 140.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 138.40 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 131.00 रुपये तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.40 रुपये या 5.99% की कमजोरी के साथ 131.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख