शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद टाटा ग्लोबल (Tata Global) के मुनाफे में वृद्धि

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल (Tata Global) के मुनाफे में 28.47% की वृद्धि हुई।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कमाये गये 144.86 करोड़ रुपये के मुकाबले टाटा ग्लोबल का लाभ 186.11 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,740.82 करोड़ रुपये की तुलना में 0.60% की मामूली गिरावट के साथ 1,730.39 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 29.5% की बढ़ोतरी के साथ 235.10 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 316 आधार अंक अधिक 13.6% रहा। उधर बीएसई में शुक्रवार को टाटा ग्लोबल का शेयर 13.10 रुपये या 4.55% की गिरावट के साथ 274.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 328.80 रुपये और निचला स्तर 132.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख