शेयर मंथन में खोजें

शानदार रहे टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के तिमाही वित्तीय नतीजे

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की तुलना में 2017 की समान अवधि में टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के मुनाफे में 51.62% की बढ़त दर्ज की गयी।

इन अवधियों मे टाटा मेटालिक्स का मुनाफा 19.52 करोड़ रुपये से बढ़ कर 40.35 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 317.93 करोड़ रुपये से 54.09% की बढ़त के साथ 489.90 करोड़ रुपये रही। उधर शुक्रवार को बाजार में आयी जोरदार गिरावट के बीच बीएसई में टाटा मेटालिक्स का शेयर 40.80 रुपये या 4.61% की गिरावट के साथ 844.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा मेटालिक्स का शेयर 975.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 376.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख