शेयर मंथन में खोजें

गुजरात गैस (Gujarat Gas) के शुद्ध लाभ में 42% की बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबाले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गुजरात गैस (Gujarat Gas) का मुनाफा 42.61% अधिक रहा।

गुजरात गैस का मुनाफा 42.07 करोड़ रुपये से बढ़ कर 60 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 1,266.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.47% अधिक 1,614.44 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा गुजरात गैस का तिमाही एबिटा 17.4% की बढ़ोतरी के साथ 199.93 करोड़ रुपये रहा मगर एबिटा मार्जिन 106 आधार अंक गिर कर 12.4% रह गया। उधर शुक्रवार को बाजार में कमजोरी के बीच बीएसई में गुजरात गैस का शेयर 0.60 रुपये या 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 841.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में गुजरात गैस का शेयर 973.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 582.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख