शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) करेगी 3,400 करोड़ रुपये का निवेश

इंडियन ऑयल (Indian Oil) अगले 5 सालों के दौरान असम में 3,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

खबर है कि कंपनी राज्य में अपने संचालन का विस्तार करने के लिए अपनी मौजूदा इकाई को अपग्रेड करने साथ ही एक नयी इकाई की स्थापना करेगी। इंडियन ऑयल इस संबंध में आज से शुरू होने जा रहे दो दिवसीय 'एडवांटेज असम - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2018' में राज्य सरकार के साथ एक समझौता भी करेगी। कंपनी का बोर्ड इस निवेश को पहले ही हरी झंडी दिखा चुका है, जिसे भविष्य में कार्य की प्रगति के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 7.15 रुपये या 1.72% की कमजोरी के साथ 409.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इंडियन ऑयल का शेयर 462.60 रुपये तक चढ़ा और 363.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख