शेयर मंथन में खोजें

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने ऐसे जुटाये 650 करोड़ रुपये

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने क्यूआईपी (QIP) इश्यू के जरिये 650 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

30 जनवरी को खुल कर कल बंद हुए इश्यू में कंपनी को 3 गुना से अधिक आवेदन मिले, जिसमें इसने 1 रुपये प्रति वाले शेयरों को 161 रुपये के प्रीमियम के साथ 162 रुपये के भाव पर जारी किया। हालाँकि क्यूआईपी इश्यू में फ्लोर प्राइज 161.44 रुपये प्रति शेयर तय था। दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में जेएम फाइनेंशियल का शेयर 10.55 रुपये या 6.27% की कमजोरी के साथ 157.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 190.95 रुपये तक चढ़ा और 74.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख