शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) को हुआ घाटा, आमदनी में भी गिरावट

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,249.85 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसेक मुकाबले बैंक को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 104 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान यूनाइटेड बैंक की कुल आमदनी भी 9,589.45 करोड़ रुपये से 4.99% की गिरावट के साथ 9,133.58 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं बैंक की एनपीए 18,245.60 करोड़ रुपये से बढ़ कर 20,428.21 करोड़ रुपये और एनपीए अनुपात 6.95% के मुकाबले 6.96% रहा। दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 4.85 रुपये या 3.66% की कमजोरी के साथ 127.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 205.00 रुपये तक चढ़ा और 123.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख