शेयर मंथन में खोजें

जेके सीमेंट (JK Cement) के मुनाफे में 9.76% इजाफा

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में जेके सीमेंट (JK Cement) के मुनाफे में 9.76% की वृद्धि दर्ज की गयी।

सीमेंट उत्पादन कंपनी का मुनाफा 66.43 करोड़ रुपये के मुकाबले 72.92 करोड़ रुपये रहा। जेके सीमेंट की शुद्ध आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई, जो कि 1,060.89 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.14% अधिक 1,126.11 करोड़ रुपये रही। दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में जेके सीमेंट का शेयर 34.65 रुपये या 3.07% की कमजोरी के साथ 1,095.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,194.95 रुपये और न्यूनतम भाव 738.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख