शेयर मंथन में खोजें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) की शेयर पूँजी में हुई वृद्धि

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) की चुकता शेयर पूँजी 2,85,62,29,700 रुपये से बढ़ कर 2,85,67,88,710 रुपये हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में इजाफा आज 10 रुपये प्रति वाले 55,901 शेयर आवंटित करने के कारण हुआ है। बैंक ने 8,539 इक्विटी शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2015 प्लान ए के तहत और शेष 47,362 इक्विटी शेयरों को इसी योजना के प्लान बी के तहत आवंटित किया।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 573.00 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में 24.65 रुपये या 3.72% की कमजोरी के साथ 637.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 739.00 रुपये और न्यूनतम भाव 496.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख