शेयर मंथन में खोजें

सिंगटेल (Singtel) करेगी भारती टेलीकॉम (Bharti Telecom) में बड़ा निवेश

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की मूल कंपनी भारती टेलीकॉम (Bharti Telecom) में सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस (Singtel) ने 2,649 करोड़ रुपये का निवेश करने का समझौता किया है।

इसके लिए सिंगटेल (Singtel) को शेयरों प्राथमिकता के आधार पर आवंटन किया जायेगा। भारती एयरटेल के एक बयान के अनुसार सिंगटेल से मिली इस राशि का उपयोग ऋण घटाने में किया जायेगा। सिंगटेल और भारती की साझेदारी करीब दो दशकों से चल रही है। सिंगटेल पहले से ही भारती टेलीकॉम की एक प्रमुख शेयरधारक है और उसकी वर्तमान हिस्सेदारी 47.17% है, जो इस ताजा निवेश के बाद बढ़ कर 48.90% हो जायेगी। भारती टेलीकॉम में 50% से अधिक हिस्सेदारी भारती इंटरप्राइजेज की है, जो भारती समूह की होल्डिंग कंपनी है। करीब दो साल पहले सिंगटेल ने भारती टेलीकॉम के राइट इश्यू के माध्यम से इसमें 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था।  बीते शुक्रवार को पूरे बाजार की भारी गिरावट के बीच भारती एयरटेल का शेयर भी तीखी गिरावट का शिकार हुआ था। बीएसई में शुक्रवार को यह 16.25 रुपये (3.71%) लुढ़क कर 421.80 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख