शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने मुम्बई में बेची कार्यालय की जगह

रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने मुम्बई में 2 लाख वर्ग फीट कार्यालय की जगह बेच दी है।

चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने बांद्रा-कुर्ला परिसर में स्थित अपनी कमर्शियल बिल्डिंग में इस क्षेत्र की बिकवाली करीब 700 करोड़ रुपये में की है। अब इस इमारत में केवल 51,000 वर्ग फीट क्षेत्र ही बिकवाली के लिए शेष बचा है। उधर बाजार में गिरावट के बीच गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में भी काफी बिकवाली दिख रही है।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 802.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 788.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.40 के आस-पास कंपनी के शेयर का भाव 39.35 रुपये या 4.90% की कमजोरी के साथ 763.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख