शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) को मिला 2,000 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को असम सरकार से 2,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

दोनों पक्षों के बीच हुए करार के तहत एनबीसीसी गुवाहाटी में ट्विन टावर ट्रेड सेंटर का निर्माण करेगी। हालाँकि बाजार में भारी गिरावट के बीच एनबीसीसी के शेयर पर इस सकारात्मक खबर का कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 219.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 217.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती सत्र में ही 200.90 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सुबह 9.55 के करीब कंपनी के शेयर का भाव 11.30 रुपये या 5.15% की कमजोरी के साथ 208.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख