शेयर मंथन में खोजें

वी2 रिटेल (V2 Retail) के तिमाही मुनाफे में 59.87% की गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वी2 रिटेल (V2 Retail) के मुनाफे में 59.87% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 34.04 करोड़ रुपये से घट कर 13.66 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी भी 152.81 करोड़ रुपये की तुलना में 152.35 करोड़ रुपये रही। उधर लाभ घटने और बाजार में गिरावट के बीच वी2 रिटेल का शेयर भी 3% से अधिक नीचे गिरा। बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 402.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 391.50 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरो में 11.50 रुपये या 2.85% की कमजोरी के साथ 391.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख