शेयर मंथन में खोजें

बॉश (Bosch) के मुनाफे में 28.79% की शानदार बढ़त

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में बॉश (Bosch) का मुनाफा 28.79% अधिक रहा।

बॉश का शुद्ध लाभ 218.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर 281.01 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान बॉश की शुद्ध आमदनी भी 2,884.50 करोड़ रुपये से 6.49% की वृद्धि के साथ 3,071.92 करोड़ रुपये रही। लाभ और आमदनी में बढ़त का बॉश के असर पर सकारातमक असर पड़ा है। बाजार में गिरावट के बीच इसका शेयर 2% से अधिक ऊपर चढ़ा। बीएसई में बॉश का शेयर 19,344.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 19,300.00 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे से करीब 1 बजे तक बॉश के शेयर में खासी तेजी रही। इसके बाद थोड़े उतार-चढ़ाव के बीच करीब 2 बजे बॉश के शेयरों में 400.70 रुपये या 2.07% की मजबूती के साथ 19,745.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख