शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) के शुद्ध लाभ में 33% इजाफा

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कमाये गये 127.82 करोड़ रुपये के मुकाबले कोलगेट पामोलिव का मुनाफा 33.50% की बढ़त के साथ 170.65 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी की आमदनी 991.22 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.27% की बढ़त के साथ 1,033.32 करोड़ रुपये, एबिटा 31.9% के इजाफे के साथ 282.40 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 286 आधार अंकों की बढ़ोतरी होकर 27.3% रहा। बीएसई में कोलगेट पामोलिव का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 1,115.00 रुपये पर खुला और 1,135.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद कारोबार के अंतिम मिनटों में कोलगेट के शेयरों में 10.00 रुपये या 0.90% की तेजी के साथ 1,125.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख