शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के मुनाफे में 988% की जोरदार बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के मुनाफे में 988.64% की शानदार वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी की समान तिमाही में 111.57 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 11 गुना 1,214.60 करोड़ रुपये रहा। इसी बीच में टाटा मोटर्स की शुद्ध आमदनी 64,942 करोड़ रुपये से 14.18% की बढ़ोतरी के साथ 74,156.07 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही कंपनी का एबिटा 80 आधार अंकों की बढ़त के साथ 3.6%, जेगुआर लैंड रोवर की रिटेल बिक्री 3.5% अधिक 1,54,447 इकाई और होलसेल की बिक्री 2.2% की बढ़त के साथ 1,33,739 इकाई रही। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 384.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 381.65 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 398.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में टाटा मोटर्स का शेयर 12.00 रुपये या 3.12% की तेजी के साथ 396.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख