शेयर मंथन में खोजें

उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) के मुनाफे में 33.29% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी की समान तिमाही में 43.94 करोड़ रुपये की तुलना में 29.31 करोड़ रुपये रहा। इसी बीच में कंपनी की शुद्ध आमदनी 362.17 करोड़ रुपये से 1.13% की हल्की गिरावट के साथ 358.05 करोड़ रुपये रह गयी। बीएसई में उज्जीवन फाइनेंशियल का शेयर 356.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 353.00 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 359.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.80 रुपये या 2.19% गिरावट के साथ 349.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख