शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, टोरेंट फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प और ल्युपिन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, टोरेन्ट फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प और ल्युपिन शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - हीरो मोटोकॉर्प, ल्युपिन, पीएनबी, नेल्को, स्पाइसजेट, एबीजी शिपयार्ड, अपोलो टायर और क्यूबिड।
कोचिन शिपयार्ड - कंपनी का शुद्ध लाभ 26% की बढ़त के साथ 113 करोड़ रुपये रहा।
इगाराशी मोटर्स - इगाराशी मोटर्स की आमदनी 18% घट कर 102 करोड़ रुपये और मुनाफा 15% घट कर 15.3 करोड़ रुपये रह गया।
एमएम फोर्जिंग्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 50% की बढ़त के साथ 15 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा मोटर्स - साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 988.64% की वृद्धि के साथ 1,198.63 करोड़ रुपये रहा।
बैंक ऑफ बड़ौदा - 6 महीने की एमसीएलआर 8.25% से घटा कर 8.15% कर दी।
मैकलॉयड रसेल - अधिक अन्य के कारण कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 186% की बढ़त के साथ 67.4 करोड़ रुपये रहा।
मंगलम ऑर्गेनिक्स - एक फ्रांसीसी कंपनी के साथ करार किया।
टोरेंट फार्मा - कंपनी सनोफी जेनेरिक इकाई बोली के दूसरे चरण में दाखिल हुई। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख