शेयर मंथन में खोजें

मोइल (MOIL) करेगी शेयरों की वापस खरीद

मोइल (MOIL) के निदेशक समूह ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में इक्विटी शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दे दी।

सरकारी कंपनी 10 रुपये प्रति वाले अधिकतम 87,66,720 शेयरों को 240 रुपये प्रति के भाव पर ज्यादा से ज्यादा 2,10,40,12,800 रुपये में खरीदेगी। उधर बाजार में गिरावट के बीच मोइल में भी करीब 4.50% की कमजोरी आयी है। मोइल का शेयर बीएसई में 231.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 220.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 11.25 रुपये या 4.86% की गिरावट के साथ 220.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख