शेयर मंथन में खोजें

हुडको (HUDCO) के मुनाफे में 10.20% की गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हुडको (HUDCO) के शुद्ध लाभ में 10.20% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 182.18 करोड़ रुपये से घट कर 163.59 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान हुडको की शुद्ध आमदनी में वृद्धि हुई। कंपनी की शुद्ध आमदनी 912.88 करोड़ रुपये से 16.60% की बढ़ोतरी के साथ 1,064.49 करोड़ रुपये हो गयी।
उधर शेयर बाजार में कमजोरी के साथ हुडको में भी बिकवाली हो रही है। कंपनी का शेयर 80.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 74.85 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 4.80 रुपये या 5.99% की कमजोरी के साथ 75.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख