शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के उत्पादन में 3.2% की बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के जनवरी उत्पादन में साल दर साल आधार पर 3.2% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने जनवरी 2017 में 1,53,544 वाहनों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कुल 1,58,393 वाहनों का उत्पादन किया। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों का कुल उत्पादन 169 इकाइयों के मुकाबले 2,228 इकाई, वैन (ईको/ओम्नी) का उत्पादन 17,183 इकाई से घट कर 12,730 इकाई और यूटिलिटी वाहनों का 18,945 इकाई से बढ़ कर 21,604 इकाई रहा। दूसरी तरफ शेयर बाजार में चल रही कमजोरी के दौरान मारुति सुजुकी का शेयर भाव भी गिरा है।
मारुति ने 9,088.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 8,749.00 रुपये पर शुरुआत की और 8,500 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 12 बजे यह कंपनी के शेयरों में 243.00 रुपये या 2.67% की कमजोरी के साथ 8,845.70 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख