शेयर मंथन में खोजें

आमदनी कम होने से रैम्को सीमेंट्स (Ramco Cements) का मुनाफा भी घटा

साल दर साल आधार पर चालू कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रैम्को सीमेंट्स (Ramco Cements) का मुनाफा 19.18% घट गया।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 151.88 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 122.74 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की कुल आमदनी भी 1,113.14 करोड़ रुपये से 4.63% की गिरावट के साथ 1,061.52 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही इसका एबिटा 14.4% की गिरावट के साथ 235.30 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 686 आधार अंक गिर कर 22.3% रह गया। बीएसई में रैम्को सीमेंट्स का शेयर 719.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 705.00 रुपये पर खुला। 685.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयरों में 8.40 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 711.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख