शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के मुनाफे में 17.04% की गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 295.69 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 245.29 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी की शुद्ध आमदनी 3,703.72 करोड़ रुपये से 9.35% की बढ़ोतरी के साथ 4,050.06 करोड़ रुपये रही। इस बीच अपोलो टायर्स का एबिटा 0.7% की मामूली गिरावट के साथ 496.39 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 219 आधार अंक घट कर 12.3% रह गया। बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 252.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 243.00 रुपये पर खुला। बाजार में गिरावट के बीच करीब सवा 1 बजे इसमें थोड़ी-थोड़ी बढ़त आनी शुरू हुई और सवा 2 बजे तक यह हरे निशान में आ सका। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 0.46% की कमजोरी के साथ 253.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख