शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के मुनाफे में 11% इजाफा

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने 230.11 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं 2016 की समान तिमाही बैक इसके मुकाबले 11.06% कम 207.18 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा था। इसी दौरान पंजाब नेशन बैंक की कुल आमदनी भी 14,123.98 करोड़ रुपये से 8.02% की वृद्धि के साथ 15,257.50 करोड़ रुपये रही। जबकि पंजाब नेशनल बैंक का एनपीए अनुपात 9.09% से घट कर 7.55% और शुद्ध एनपीए 34,993.53 करोड़ रुपये की तुलना में 34,075.65 करोड़ रुपये की रह गयी। बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 163.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 152.35 रुपये पर खुला। बाजार में गिरावट के बीच करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 4.95 रुपये या 3.27% की कमजोरी के साथ 158.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख