शेयर मंथन में खोजें

65% घटा ल्युपिन (Lupin) का शुद्ध लाभ

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में साल दर साल आधार पर 64.97% की गिरावट दर्ज की गयी।

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 633.11 करोड़ रुपये के मुकाबले ल्युपिन का मुनाफा 2017 की समान अवधि में 221.73 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि जानकारों ने ल्युपिन के 426.6 करोड़ रुपये के मुनाफे का अंदाजा लगाया था। ल्युपिन का मुनाफा अमेरिका में मूल्य निर्धारण के दबाव और कमजोर परिचालन प्रदर्शन के कारण घटा है। इस दौरान दवा उत्पादक कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 4,404.94 करोड़ रुपये से 11.45% की गिरावट के साथ 3,900.36 करोड़ रुपये रह गयी। उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर कमजोर वित्तीय नतीजों और बाजार में कमजोरी की वजह से आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। आज ल्युपिन 851.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 834.00 रुपये पर खुला और 798.10 रुपये के न्यूनतम भाव तक फिसला। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 49.85 रुपये या 5.85% की कमजोरी के साथ 802.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख