शेयर मंथन में खोजें

ढाई गुने से अधिक रहा टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का मुनाफा

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में साल दर साल आधार पर 161.18% की बढ़ोतरी हुई

। 2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 318.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में टाटा केमिकल्स ने 831.58 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी केवल 2.70% बढ़ी। कंपनी की आमदनी 2,506.08 करोड़ रुपये की तुलना में 2,573.91 करोड़ रुपये हो गयी। दूसरी तरफ बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 696.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 689.80 रुपये पर खुला और 658.80 रुपये के न्यूनतम भाव तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 15.70 रुपये या 2.25% की गिरावट के साथ 681.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख