शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में साल दर साल आधार पर 4.3% की बढ़ोतरी हुई।

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 772.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में हीरो मोटोकॉर्प ने 805.4 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। इस बीच में कंपनी की शुद्ध आमदनी 14.8% अधिक रही। कंपनी ने 6,364 करोड़ रुपये की तुलना में 7,305.5 करोड़ रुपये की आमदनी की। साथ ही हीरो मोटोकॉर्प का एबिटा 7.3% बढ़ कर 1,158 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 111 आधार अंकों की गिरावट के साथ 15.9% रहा। दूसरी तरफ बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,542.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 3,606.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 35.85 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 3,578.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)



 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख