शेयर मंथन में खोजें

घाटा होने के बावजूद डिश टीवी (Dish TV) का शेयर मजबूत

डिश टीवी (Dish TV) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में कंपनी को 8.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी बीच में डिश टीवी की शुद्ध आमदनी 748 करोड़ रुपये की तुलना में 1% घट कर 740.8 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं इसका एबिटा 237.6 करोड़ रुपये की तुलना में 15.6% की गिरावट के साथ 200.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 470 आधार अंकों की गिरावट के साथ 27.1% रह गया। उधर बीएसई में डिश टीवी का शेयर 73.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 74.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे डिश टीवी का शेयर 1.10 रुपये या 1.49% की बढ़ोतरी के साथ 74.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख