शेयर मंथन में खोजें

सांवरिया कंज्यूमर (Sanwaria Consumer) ने मिलाया पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) से हाथ

सांवरिया कंज्यूमर (Sanwaria Consumer) ने पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) के साथ एक समझौता किया है।

करार के मुताबिक सांवरिया कंज्यूमर, पतंजलि ब्रांड नाम के तहत सोया चंक्स या सोया बरी का उत्पादन और आपूर्ति करेगी। इससे पहले भी कंपनी पतंजलि को चक्की फ्रेश आटा की आपूर्ति करती रही है। साथ ही बोर्ड ने पतंजलि के साथ साझेदारी मजबूत करने के लिए निकट भविष्य में ऐसे और भी समझौतों की उम्मीद जतायी है। दूसरी तरफ बीएसई में संवरिया कंज्यूमर का शेयर 20.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 19.85 रुपये पर खुला और 11 बजे के करीब 21.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.48% की मामूली गिरावट के साथ 20.75 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख