शेयर मंथन में खोजें

वकरांगी (Vakrangee) का शेयर लगातार छठे सत्र में निचले सर्किट पर

भारतीय तकनीकी कंपनी वकरांगी (Vakrangee) का शेयर आज लगातार छठे कारोबारी सत्र में निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

वकरांगी आज लगातार आठवें कारोबारी सत्र में कमजोर हुआ है। इन 8 सत्रों में शेयर का मूल्य करीब 63% टूट गया। दरअसल बाजार नियामक सेबी ने वकरांगी के खिलाफ अपने शेयर भाव से छेड़-छाड़ के मामले में जाँच शुरू की है, जिसके कारण इसका शेयर गिर रहा है। बीएसई में वकरांगी के शेयर ने 213.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सीधे 202.50 रुपये के निचले सर्किट पर शुरुआत की। 1.37 बजे भी यह 10.65 रुपये या 5.00% की कमजोरी के साथ इसी स्तर पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख