शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से चढ़ा स्पाइसजेट (Spicejet) का शेयर

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में स्पाइसजेट (Spicejet) की आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

विमानन कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,670.19 करोड़ रुपये से 26.48% की बढ़त के साथ 2,112.60 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध लाभ 180.74 करोड़ रुपये से 32.50% अधिक 239.49 करोड़ रुपये रहा। गौरतलब है कि स्पाइसजेट के मुनाफे में लगातार 12वीं तिमाही में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को सरकारी योजना उड़ान चरण-2 में 20 रूट मिले, जबकि प्रति उपलब्ध सीट किलोमीटर आमदनी 14% बढ़ी। बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 129.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 132.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 138.50 रुपये तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 7.45 रुपये या 5.76% की बढ़त के साथ 136.80 रुपये के स्तर पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख