शेयर मंथन में खोजें

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने की कोल इंडिया (Coal India) के खिलाफ शिकायत खारिज

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोल इंडिया (Coal India) के खिलाफ अनुचित व्यापार के आरोप को खारिज कर दिया है।

झारखंड की इंडस्ट्रीज ऐंड कॉमर्स असोसिएशन ने सीसीआई के पास दाखिल की गयी शिकायत में कोल इंडिया के साथ-साथ भारत कॉकिंग कोल और कोयला मंत्रालय का नाम भी शामिल किया था। इस खबर से कोल इंडिया के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 290.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 293.15 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 303.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयरों में 6.85 रुपये या 2.36% की बढ़त के साथ 297.50 रुपये के स्तर पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख