शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सिप्ला (Cipla) के मुनाफे में 4.79% और शुद्ध आमदनी में 7.60% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 384.91 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 403.45 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि इसकी शुद्ध आमदनी 3,563.63 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,834.49 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा सिप्ला का ऑपरेटिंग मुनाफा 21.1% अधिक 818.7 करोड़ रुपये और मार्जिन 230 आधार अंकों की बढ़त के साथ 20.9% रही। बीएसई में सिप्ला का शेयर 565.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 582.75 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा। सत्र के अंत में यह 3.05 रुपये या 0.54% की बढ़त के साथ 568.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख