शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में 24.46% की बढ़त

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के मुनाफे में 24.46% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 418.19 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 520.50 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया, जबकि इसकी शुद्ध आमदनी 2,071.42 करोड़ रुपये से 9.53% की वृद्धि के साथ 2,269.01 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा आय़शर मोटर्स का एबिटा 22.2% बढ़ कर 707.21 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 28 आधार अंकों की गिरावट के साथ 31.2% रह गया। दूसरी बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 27,567.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 27,999.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 28,440.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। सत्र के अंत में यह 343.05 रुपये या 1.24% की बढ़त के साथ 27,911.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख