शेयर मंथन में खोजें

31.65% बढ़ा कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) के मुनाफे में 31.65% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 57.14 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 75.23 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कल्पतरु पावर की शुद्ध आमदनी 1,157.58 करोड़ रुपये से 22.44% की बढ़त के साथ 1,417.37 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 27.7% अधिक 151.97 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 17 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 10.7% हो गया।
इसके बाद बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 448.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 454.95 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब यह 8.35 रुपये या 1.86% की तेजी के साथ 457.30 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख