शेयर मंथन में खोजें

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) का शेयर 3.50% से अधिक मजबूत

आज प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) के शेयर भाव में 3.50% से अधिक की बढ़त हुई है।

कल कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किये थे, जिनमें साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसके मुनाफे में 3.03% की गिरावट आयी, जबकि शुद्ध आमदनी 3.10% बढ़ी। पिछले कारोबारी वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 102.3 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 99.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं प्रेस्टीज एस्टेट्स की शुद्ध आमदनी 1,234 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,272.3 करोड़ रुपये रही।
इसके बाद बीएसई में प्रेस्टीज एस्टेट्स का शेयर 289.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 298.00 रुपये पर खुला है। 10.50 बजे के करीब यह 11.15 रुपये या 3.85% की मजबूती के साथ 300.65 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख