शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शुद्ध लाभ में 2.8% का इजाफा

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 2.8% की बढ़त हुई।

हालाँकि लाभ के मुकाबले इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 11% बढ़ी। पिछले कारोबारी वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 578.6 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 595 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं अरबिंदो फार्मा की शुद्ध आमदनी 3,906.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,336.1 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा मार्जिन 22.9% के मुकाबले 23.7% रहा।
दूसरी ओर इसके शेयर में आज उतार-चढ़ाव जारी है। बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 616.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 618.00 रुपये पर खुला। 11.10 बजे के करीब यह 8.85 रुपये या 1.43% की गिरावट के साथ 607.90 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख