शेयर मंथन में खोजें

गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स (Galaxy Surfactants) का शेयर 2.7% की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स (Galaxy Surfactants) के शेयर ने बीएसई पर 2.7% की बढ़त के साथ शुरुआत की।

कंपनी का शेयर 1,480 रुपये के आईपीओ इश्यू भाव के मुकाबले 1,520 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ। देश की प्रमुख आर्द्रक उत्पादक गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स का आईपीओ (IPO) 29 जनवरी को खुल कर बुधवार 31 जनवरी को बंद हुआ था। इश्यू में 1,470-1,480 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया था। बता दें कि इसके 937 करोड़ रुपये के आईपीओ को 20 गुना प्राप्त हुए थे। बीएसई में करीब 11.50 बजे यह इश्यू भाव के मुकाबले 142.00 रुपये या 9.59% की बढ़त के साथ 1,622.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख