शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने बढ़ायी जमा पर ब्याज दर

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने सावधि जमा पर ब्याज दर में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

बैंक ने 10 करोड़ रुपये तक की जमा पर एक साल से 449 दिन के अवधि में ब्याज दर 6.90% से बढ़ा कर 7.10% कर दी। इसी तरह 10 करोड़ रुपये तक की जमा पर 451 दिन से दो साल तक की अवधि में ब्याज दर भी 6.90% से बढ़ा कर 7.10% कर दी गयी। इसके अलावा 450 दिनों का एक नया स्लैब भी शुरू किया गया है। इसमें 10 करोड़ रुपये तक की जमा राशि के लिए ब्याज दर 7.25% होगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 5 करोड़ रुपये तक की सावधि जमा पर सामान्य के मुकाबले 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
दूसरी ओर इस खबर से बैंक का शेयर ऊपर चढ़ा है। बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 133.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 132.10 रुपये पर खुला। लगातार ऊपर चढ़ते हुए 12.05 बजे के करीब यह 4.15 रुपये या 3.11% की तेजी के साथ 137.40 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख