शेयर मंथन में खोजें

3% से अधिक उछला सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) का शेयर

दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) का शेयर 3% से अधिक मजबूत हुआ है।

खबर है कि साल दर साल आधार पर इसकी सहायक कंपनी टैरो फार्मा की अक्टूबर-दिसंबर की आमदनी 29% घट कर 15.55 करोड़ डॉलर रह गयी। टैरो की आमदनी पर प्रतिस्पर्धा और मूल्य निर्धारण में वृद्धि का दबाव पड़ा। साथ ही इसका सकल लाभ 38% घट कर 10.29 करोड़ डॉलर और सकल मार्जिन 970 आधार अंक गिर कर 66.2% रह गया। कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ भी 52.1% की गिरावट के साथ 6.17 डॉलर रह गया। मगर सहायक कंपनी के नकारात्मक नतीजों के बावजूद सन फार्मा में खरीदारी जारी है।
बीएसई में सन फार्मास्यूटिकल का शेयर 548.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 537.70 रुपये पर खुला। पौने 10 बजे हरे निशान में आने के बाद इसका रुख ऊपर की ओर ही रहा है। 12.40 बजे के करीब यह 18.35 रुपये या 3.34% की बढ़त के साथ 567.05 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख