शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड उत्पादन की खबर से जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयर में तेजी

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का शेयर बीएसई में 3% से ज्यादा बढ़त बनाये हुए है।

कंपनी ने जनवरी में क्रुड स्टील उत्पादन के आँकड़े पेश कर दिये हैं, जिसमें साल दर साल आधार पर 5% की बढ़त हुई है। जनवरी 2017 में 13.6 लाख टन के मुकाबले 2018 के समान महीने में जेएसडब्ल्यू स्टील ने 14.6 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें रोल्ड उत्पाद (सपाट) 10.3 लाख टन के मुकाबले 2% कम 10.1 लाख टन रहे, जबकि रोल्ड उत्पाद (लंबे) 3 लाख टन से 24% की वृद्धि के साथ 3.7 लाख टन रहे।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 290.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 291.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 301.45 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 11.40 रुपये या 3.93% की बढ़त के साथ 301.45 रुपये के भाव पर ही लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख