शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज (Bharat Forge) खरीदेगी हिस्सेदारी, शेयर उछला

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर में 5% से ज्यादा की बढ़त है।

वाहन उपकरणों की देश की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी भारत फोर्ज एक ई-वाहन स्टार्ट-अप टॉर्क मोटरसाइकिल में 45% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए कंपनी 30 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
उधर बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 706.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 701.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 751.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 35.90 रुपये या 5.08% की तेजी के साथ 742 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख