शेयर मंथन में खोजें

एसीसी (ACC) : मुनाफा 126% और शुद्ध बिक्री 30% बढ़ी

प्रमुख सीमेंट उत्पादक एसीसी (ACC) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 126.37% की जोरदार बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में कमाये गये 91 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 206 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की शुद्ध तिमाही आमदन इस दौरान 2,625 करोड़ रुपये से 30.17% अधिक 3,1417 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा एसीसी का ऑपरेटिंग एबिटा 287 करोड़ रुपये से 54.35% अधिक 443 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में एसीसी के शेयर पर परिणामों का सकारात्मक असर पड़ा। कंपनी का शेयर 1,590.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,595.00 रुपये पर खुलने के बाद 1,705.00 रुपये के भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में एसीसी का शेयर 100.40 रुपये या 6.31% की बढ़ोतरी के साथ 1,690.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख