शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, केनरा बैंक, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, रिलायंस कैपिटल और टाटा स्टील

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, केनरा बैंक, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, रिलायंस कैपिटल और टाटा स्टील शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - एसबीआई, बाटा, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत पेट्रोलियम, इंडिया सीमेंट्स, मैरिको, मोइल, ओएनजीसी, शोभा, सन टीवी, टाटा स्टील और यूको बैंक
एलटी फूड्स - अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का मुनाफा 16% की बढ़त के साथ 38.5 करोड़ रुपये रहा।
इंडिया ह्यूम पाइप्स - मुनाफा 17% घट कर 14.6 करोड़ रुपये औऱ आमदनी 12.7% कम 357.5 करोड़ रुपये रही।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज - ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का तिमाही मुनाफा 45% की बढ़त के साथ 45 करोड़ रुपये ही रहा।
ग्लेनमार्क फार्मा - कंपनी का तिमाही मुनाफा 477.1 करोड़ रुपये से घट कर 104.7 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस कैपिटल - सालाना आधार पर कंपनी की तिमाही आमदनी 20.4% और मुनाफा 8.5% बढ़ा।
पेट्रोनेट एलएनजी - पेट्रोनेट एलएनजी का तिमाही मुनाफा 33% की बढ़त के साथ 528.8 करोड़ रुपये हो गया।
केनरा बैंक - बैंक राइट्स इश्यू के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगा।
विजया बैंक - बैंक ने केंद्र सरकार को 1,277 करोड़ रुपये के शेयर जारी किये।
इंडियन बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट - कंपनी 14 फरवरी को आवासीय और वाणिज्यिक व्यापार को अलग करने पर विचार करेगी। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख