शेयर मंथन में खोजें

5.34% बढ़ा एबीबी इंडिया (ABB India) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एबीबी इंडिया (ABB India) का मुनाफा 5.34% अधिक रहा।

2016 की इसी अवधि में 162.81 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2017 के समान समय में 171.52 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एबीबी की शुद्ध आमदनी में भी बढ़त हुई। कंपनी की आमदनी 2,604.19 करोड़ रुपये से 5.20% अधिक 2,739.79 करोड़ रुपये रही। साथ ही एबीबी का एबिटा 1.4% बढ़ कर 293.70 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 99 आधार अंकों की गिरावट के साथ 10.6% रह गया।
उधर बीएसई में एबीबी का शेयर 1,598.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,565.45 रुपये पर खुला है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,744.40 रुपये और निचला स्तर 1,170.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख