शेयर मंथन में खोजें

सेल (SAIL) ने कमाया मुनाफा, शेयर मजबूत

सरकारी स्टील उत्पादक कंपनी सेल (SAIL) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 43.16 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 794.84 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसी बीच सेल की शुद्ध आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। कंपनी की शुद्ध आमदनी 12,619.65 करोड़ रुपये से 21.42% की बढ़त के साथ 15,323.65 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही नतीजों से सेल के शेयर में भी आज मजबूती आयी है। बीएसई में सेल का शेयर 86.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 85.40 रुपये पर खुला है। लाल निशान में शुरुआत के बाद इसमें खरीदारी देखने को मिल रही है। करीब 9.35 बजे यह 5.00 रुपये या 5.81% की मजबूती के साथ 91.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख